
झज्जर के 25 हजार जिंदा कारतूस केस में खुलासा:गन हाउस मालिक पंचकूला से लाता था, फोन पर करता डील, नेटवर्क खंगाल रही STF.......
हरियाणा के झज्जर के रोहद टोल प्लाजा के पास 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद होने के मामले में रोहतक STF की जांच में नए खुलासे हुए हैं। जांच में सिरसा के महक गन हाउस मालिक आरोपी विजय मलिक की भूमिका सामने आई है। पुलिस को उसके तार कारतूसों की खेप मंगवाने वाले सरगना से जुड़े होने का शक है।
पुलिस के अनुसार, विजय पंचकूला, चंडीगढ़ और हरियाणा के अन्य स्थानों से कारतूस खरीदकर लाता था। अधिक मुनाफे के लालच में इस नेटवर्क में 4 से 5 अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है। जांच में यह भी सामने आया है कि विजय के पास न तो लाइसेंस था और न ही फर्म रजिस्टर्ड पाई गई है।
STF अब यह पता लगाने में जुटी है कि विजय का सरगना से संपर्क कैसे हुआ, वह अब तक कितने कारतूस बेच चुका है और पहले किन लोगों को सप्लाई की गई। 25 हजार कारतूस की डील किसने कराई और कितनी रकम में हुई, इसकी भी जांच की जा रही है।
पुलिस खत्म होने पर दोबारा मांगेगी रिमांड
पुलिस के अनुसार, विजय मलिक पूछताछ में ज्यादा जानकारी नहीं दे रहा है। उसका 2 दिन का पुलिस रिमांड शनिवार को खत्म हो रहा है। ऐसे में STF उसे कोर्ट में पेश कर 2 से 3 दिन का अतिरिक्त रिमांड मांगने की तैयारी कर रही है, ताकि कारतूसों की खरीद और सप्लाई से जुड़े बाकी लोगों का पता लगाया जा सके।
करीब 50 साल पुराना गन हाउस
आरोपी विजय के पास करीब 50 साल पुराना गन हाउस बताया जा रहा है। समय-समय पर फर्म के नाम बदले गए। फिलहाल बालाजी गन हाउस और महक गन हाउस नाम से दो फर्म चलने की जानकारी है। पुलिस के मुताबिक, विजय अक्सर दुकान बंद रखता था और जानकारों या अन्य लोगों के फोन आने पर मांग के अनुसार कारतूस देता था। STF अब बाकी कारतूसों और सप्लायर का पता लगा रही है।
नोहरिया बाजार में तीन मंजिला मकान में दुकानें
विजय मलिक का सिरसा में घंटाघर चौक के पास नोहरिया बाजार में तीन मंजिला मकान है। इसी मकान में बालाजी गन हाउस और महक गन हाउस नाम से दुकानें हैं। उसकी पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी है और दोनों बेटियां शादीशुदा हैं। बुजुर्ग मां भी इसी मकान में रहती है।
सूत्रों के मुताबिक, विजय दोनों दुकानों पर किसी कर्मचारी को नहीं रखता था और खुद ही कारतूस व अन्य सामान बेचता था। आसपास के दुकानदारों ने भी उसे दुकान पर बहुत कम देखने की बात कही है।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #inld #abhaychautala #haryana #poltical #cmnayabsaini #hrcmnayab #haryanapoltical #viralharyana
Sirsa, Sirsa | Nov 10, 2026