🏆 पूर्णियाँ के टॉप-3 टैक्सपेयर्स को मिला 'भामाशाह सम्मान'!
15 अगस्त के शुभ अवसर पर पूर्णियाँ के विकास में अहम योगदान देने वाले जिले के टॉप-3 नॉन-कॉर्पोरेट व्यवसायियों (करदाताओं) को 'भामाशाह सम्मान' से सम्मानित किया गया है। यह पूर्णियाँ के लिए बहुत गर्व का विषय है कि हमारे स्थानीय व्यापारियों ने सबसे ज्यादा टैक्स जमा कर जिले और राष्ट्र के निर्माण में अपनी अहम भागीदारी निभाई है।
इस वर्ष सम्मानित होने वाले प्रमुख प्रतिष्ठान हैं:
🔹 सर्व श्री सीपी बजाज
🔹 सर्व श्री मां दुर्गे मोटर
🔹 सर्व श्री मोहनलाल एंड सन्स
पूर्णियाँ खबर की पूरी टीम की ओर से इन सभी सफल और सम्मानित व्यवसायियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं! आप ऐसे ही तरक्की करें और पूर्णियाँ के व्यापार जगत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।
#PurneaBusiness #BhamashahSamman #PurneaMarket #BusinessAward
Purnea East, Purnia | Aug 15, 2026