#सुअरों ने रौंदी #अदरक व #धान की फसल, किसानों का भारी नुकसान #नुकसान के आंकलन की मांग की
#गजा (डी पी उनियाल) #विकासखंड नरेंद्रनगर की #पट्टी क्वीली के ग्राम #थन्यूल मे सूअरों ने रात के समय अदरक व धान के खेतों में सारी फसल तहस नहस कर दी है। थन्यूल ग्राम पंचायत #प्रधान श्रीमती #मंजू रावत ने बताया कि उन्होंने उद्यान विभाग से दो हजार रुपये का अदरक का बीज ला कर खेतों में लगाया साथ ही धान की फसल भी तैयार की, लेकिन रात में सुअरों ने खेतों में अदरक की फसल व धान की फसल तहस नहस कर दी है जिससे काफी नुकसान हो गया है।
#प्रधान श्रीमती #मंजू रावत ने बताया कि बन विभाग के कर्मचारियों को फोन किया गया है उन्होंने आज गाँव में आने के लिए कहा है, काश्तकार का कहना है कि धान की फसल पक कर तैयार थी कुछ दिनों में काटी जानी थी, लेकिन तब तक सुअरों ने फसल क्षति कर दी है जंगली जानवरों के कारण ही काश्तकार खेती नहीं कर पा रहे हैं। जोत सिंह असवाल सदस्य जिला पंचायत चाका बैरोला ने बन विभाग से अनुरोध किया है कि काश्तकार की क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाय।