Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cricket

☑️मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार हेतु) 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन ☑️ मध्यप्रदेश शासन ने शासकीय सेवकों द्वारा किए गए नवाचारों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार हेतु) वर्ष 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पुरस्कार 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच किए गए उल्लेखनीय एवं नवाचारी कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए मध्यप्रदेश शासन के सभी विभागों, विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा उनके अधीन संचालित निगम, मंडल, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी पात्र होंगे। ☑️पुरस्कार छह प्रमुख कार्यक्षेत्रों में किए गए नवाचारों के लिए प्रदान किया जाएगा। इनमें नागरिक सेवा प्रदाय, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन, शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास, स्वास्थ्य एवं पोषण, अधोसंरचना, सामाजिक समावेश एवं सशक्तिकरण तथा रोजगार एवं आर्थिक विकास शामिल हैं। वर्ष 2026 के लिए कुल 15 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक पुरस्कार के अंतर्गत एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी। यदि किसी एक कार्यक्षेत्र में एक से अधिक शासकीय सेवक समान रूप से पात्र पाए जाते हैं, तो पुरस्कार राशि उनके बीच समान रूप से वितरित की जाएगी। ☑️ ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। पुरस्कार से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं आवेदन प्रक्रिया सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट www.awards.mp.gov.in पर उपलब्ध है। @cmmadhyapradesh #jansamparkmp #उमरिया #umaria

MORE NEWS

खाद्य विभाग की छापे मारी

खाद्य विभाग की छापे मारी

Bandhogarh, Umaria | Jun 6, 2026

☑️विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम

☑️विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। ग्राम भरौला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों और हरित वातावरण के महत्व की जानकारी दी गई।

 ☑️कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने, पौधों की नियमित देखभाल करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि पौधे पर्यावरण को शुद्ध बनाने के साथ जैव विविधता और प्राकृतिक संतुलन के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 ☑️ इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता, साथिया, ब्रिगेड सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। दर्शन मेला कल्याण समिति के प्रशिक्षक प्रकाश असाटी ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और आने वाली पीढि़यों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
 ☑️ इसी क्रम में विकासखंड करकेली के ग्राम धवईझर में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा पर्यावरण संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में संभाग समन्वयक भीम सिंह डामोर, जिला समन्वयक रविन्द्र कुमार शुक्ला सहित समिति पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।
 ☑️ संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और हरित वातावरण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा जल संरक्षण को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत परिसर में अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि, परामर्शदाता, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
@cmmadhyapradesh
  #gogreen 
#greenearth 
#WorldEnvironmentDay 
#उमरिया 
umaria

☑️विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम ☑️विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। ग्राम भरौला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों और हरित वातावरण के महत्व की जानकारी दी गई। ☑️कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने, पौधों की नियमित देखभाल करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि पौधे पर्यावरण को शुद्ध बनाने के साथ जैव विविधता और प्राकृतिक संतुलन के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ☑️ इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता, साथिया, ब्रिगेड सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। दर्शन मेला कल्याण समिति के प्रशिक्षक प्रकाश असाटी ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और आने वाली पीढि़यों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। ☑️ इसी क्रम में विकासखंड करकेली के ग्राम धवईझर में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा पर्यावरण संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में संभाग समन्वयक भीम सिंह डामोर, जिला समन्वयक रविन्द्र कुमार शुक्ला सहित समिति पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन शामिल हुए। ☑️ संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और हरित वातावरण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा जल संरक्षण को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत परिसर में अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि, परामर्शदाता, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। @cmmadhyapradesh #gogreen #greenearth #WorldEnvironmentDay #उमरिया umaria

Umaria, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

☑️खुशियों की दास्तां

☑️प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी लाली केवट के सुरक्षित मातृत्व का आधार

श्रीमती लाली केवट ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना गरीब एवं जरूरतमंद माताओं के लिए अत्यंत लाभकारी है, जो उन्हें गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सहयोग प्रदान कर स्वस्थ एवं सुरक्षित मातृत्व का मार्ग प्रशस्त करती है।

@cmmadhyapradesh 
@mp_wcdmp 
#jansamparkmp 
#खुशियों_की_दास्तां 
#उमरिया

☑️खुशियों की दास्तां ☑️प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी लाली केवट के सुरक्षित मातृत्व का आधार श्रीमती लाली केवट ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना गरीब एवं जरूरतमंद माताओं के लिए अत्यंत लाभकारी है, जो उन्हें गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सहयोग प्रदान कर स्वस्थ एवं सुरक्षित मातृत्व का मार्ग प्रशस्त करती है। @cmmadhyapradesh @mp_wcdmp #jansamparkmp #खुशियों_की_दास्तां #उमरिया

Umaria, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026