चंडीगढ़ पहुंच कर कार्यकर्ताओं ने कटारिया का स्वागत किया
राजसमंद 5 अगस्त। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का चंडीगढ़ स्थित लोक भवन में चारभुजा तहसील के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर स्वागत किया । श्री कटारिया का चारभुजानाथ जी की तस्वीर एवं कंटी माला पहनाई एवं प्रसाद भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर श्री कटारिया ने राजसमंद जिले के विकास कार्य एवं विभिन्न मुद्दों की जानकारी ली।पूर्व जिला परिषद सदस्य ललित चोरड़िया, चारभुजा मंदिर के पुजारी छगनलाल गुर्जर एवं बाबूलाल आदि मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने श्री कटारिया से श्री चारभुजा नाथ मंदिर के दर्शन करने का भी आमंत्रण दिया। जिस पर उन्होंने शीघ्र चारभुजा आने पर सहमति दी।