हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, बेकाबू होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, 7 लोगों की मौत और 11 घायल।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
नई दिल्ली। हिमाचल के जिला चंबा के उपमंडल चुराह के तहत बैरागढ़-चंबा मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।
बैरागढ़ से चंबा की ओर आ रही शर्मा ट्रैवलर्स की निजी बस देवीकोठी के समीप चालुज मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गुजरती दूसरी सड़क पर जा गिरी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भीषण सड़क दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर समेत सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हादसे में घायल करीब 11 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।