
रीवा में खाकी का बड़ा एक्शन: बिना लाइसेंस ले जाए जा रहे थे 1.5 लाख के पटाखे! अमहिया पुलिस ने पिकअप वाहन समेत भारी मात्रा में विस्फोटक किया ज़ब्त, ड्राइवर गिरफ्तार।
पूरी खबर के लिए बायो में लिंक देखें : https://rewanewsmedia.com/amahia-police-seized-illegal-fireworks-rewa-driver-arrested/
हमारे whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए ज्वाइन करे : https://chat.whatsapp.com/DURMdPSq7dJ9m8CWUdLa8P
चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर अंदर से अलग-अलग वैराइटी के 24 कार्टून पटाखे बरामद हुए। पकड़े गए पटाखों की बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹1.50 लाख आंकी गई है। पुलिस ने पटाखे और गाड़ी दोनों को कब्जे में ले लिया है।
जब थाना प्रभारी मनोज गौतम की टीम ने वैध परमिट और कागजात मांगे, तो आरोपी चालक भोला सोंधिया उर्फ आशू (निवासी शिवनगर, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र) कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ Explosive Substances Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि ये पटाखे कहाँ से आए थे और कहाँ डिलीवर होने थे।
👇 क्या ऐसे अवैध कारोबारियों पर और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं!
#Rewa #RewaNews #AmahiaThana #RewaPolice #IllegalFireworks #ExplosiveAct #RewaCrime #MPPolice #BholaSondhiya #CrimeNewsIndia #RewaBreaking #FireworksSeized #MPNews #PoliceAction #VindhyaNews #RewaUpdate