न्यूज़ देशआदेश पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी की बेटी नवनीत चौधरी पहाड़ी संस्कृति के रंग में नजर आईं
पांवटा साहिब। पूर्व मंत्री एवं पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी की बेटी नवनीत चौधरी आंजभोज क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी संस्कृति के रंग में नजर आईं।
नवनीत चौधरी नव निर्वाचित भैला पंचायत की प्रधान पूनम तोमर द्वारा आयोजित धन्यवाद समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें हिमाचल की पारंपरिक संस्कृति एवं सम्मान की पहचान ढाटू पहनाकर सम्मानित किया गया।
समारोह में क्षेत्रवासियों ने नवनीत चौधरी का स्वागत करते हुए पंचायत के विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर स्थानीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक भी देखने को मिली।
नव निर्वाचित भैला पंचायत प्रधान पूनम तोमर को क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल और पंचायत के सर्वांगीण विकास की कामना की।