संडे हो या मंडे, अब कैसे खाओगे अंडे?
सतना। अंडे ने तोड़े सारे रेकॉर्ड, बारिश के मौसम में इन दोनों अंडे का रेट ₹230 प्रति कैरेट (30 अंडे) हो गया है। इस संबंध में अंडा के थोक व्यवसाययों ने बताया कि बारिश के दिनों में कभी भी इतनी महंगाई अंडे में नहीं आई है। इस मौसम में एक कैरेट अंडा 165 रुपए में बिकता था। इस महंगाई को अमेरिका ईरान युद्ध से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में 250 रुपए कैरेट के हिसाब से भी अंडे जिले में बिकेंगे। बीमारी के इस मौसम में हर कोई अंडे का शौकीन है, ऐसे में अंडे के बढ़े हुए दाम ने सभी के होश उडा दिए हैं।