नवंबर के प्रथम सप्ताह में केदारनाथ आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम का भ्रमण प्रस्तावित है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बुधवार को जिला कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
डीएम ने बताया कि उन्होंने केदारनाथ धाम पहुंचकर प्रस्तावित भ्रमण के मद्देनजर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है। संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रपति के कार्यक्रम के सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
#KedarnathDham #DraupadiMurmu #Rudraprayag #UttarakhandNews #केदारनाथधाम