हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त दाव बरामद
बलिया। बांसडीह थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दाव (धारदार हथियार) भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई को दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए सोमवार को अनकटपुर (शिवरामपुर) गांव से अच्छेलाल बिन्द और अजीत बिन्द को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अच्छेलाल बिन्द की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया दाव बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया।
#Ballia #BalliaPolice #Bansdih #AttemptToMurder #CrimeNews #Arrest #BreakingNews #UttarPradesh #PoliceAction #LiberalMediaBallia