भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है। कोहली ने कहा कि यह भारत के लिए उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा और उनका पूरा फोकस टीम को खिताब दिलाने पर रहेगा।
विराट कोहली ने कहा कि वह वर्ल्ड कप जीतने के लिए अपना सबकुछ झोंक देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने 50 ओवर के वर्ल्ड कप की तीव्रता को बाकी मुकाबलों से अलग बताते हुए कहा कि यह उनके लिए खास टूर्नामेंट होगा।
37 साल के कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं। वह 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। अगले साल का वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा।
#ViratKohli #ODIWorldCup #TeamIndia #CricketNews #IndianCricket #JanwaniExpress