Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

सर्पदंश पर झाड़-फूंक नहीं, तत्काल अस्पताल पहुंचाएं मरीज : एंटी स्नेक वेनम ही बचा सकता है जान डिण्डौरी वर्षा ऋतु के आगमन के साथ जिले में सर्पदंश की घटनाओं में वृद्धि होने की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि सांप के काटने पर किसी भी प्रकार के अंधविश्वास, झाड़-फूंक या तंत्र-मंत्र का सहारा न लें, बल्कि पीड़ित को तत्काल निकटतम अस्पताल पहुंचाकर वैज्ञानिक उपचार उपलब्ध कराएं। समय पर एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) मिलने से अधिकांश मरीजों की जान बचाई जा सकती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय ने बताया कि वर्षा के दौरान खेतों, घरों के आसपास लकड़ी एवं घास-फूस के ढेर तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में सांपों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कई बार लोग झाड़-फूंक कराने में बहुमूल्य समय गंवा देते हैं, जिससे मरीज की स्थिति गंभीर हो जाती है। चिकित्सा विज्ञान के अनुसार एंटी स्नेक वेनम ही सर्पदंश का प्रभावी एवं प्रमाणित उपचार है।उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय डिण्डौरी सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरपुर, बजाग, करंजिया, डिण्डौरी, समनापुर, मेंहदवानी एवं शहपुरा में एंटी स्नेक वेनम का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इसलिए सर्पदंश की घटना होने पर मरीज को बिना किसी विलंब के निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र या अस्पताल पहुंचाना चाहिए। सर्पदंश होने पर रखें ये सावधानियां सर्पदंश होने पर मरीज को शांत रखें और घबराने न दें। प्रभावित अंग को अधिक हिलाने-डुलाने से बचाएं तथा मरीज को शीघ्र अस्पताल पहुंचाएं। यदि संभव हो तो सांप के रंग या पहचान संबंधी जानकारी रखें, लेकिन उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें। आवश्यकता होने पर तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क करें। इन बातों से करें परहेज सांप के काटने पर झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र या अंधविश्वास का सहारा न लें। काटे गए स्थान पर चीरा न लगाएं, जहर चूसने का प्रयास न करें और प्रभावित अंग पर अत्यधिक कसकर रस्सी या कपड़ा न बांधें। घरेलू नुस्खों के भरोसे समय न गंवाएं। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से वर्षा ऋतु में घरों एवं खेतों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, रात में टॉर्च का उपयोग करने तथा बच्चों को भी सर्पदंश से बचाव के प्रति जागरूक करने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय पर अस्पताल में उपचार और एंटी स्नेक वेनम ही सर्पदंश से पीड़ित मरीज की जान बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने निर्देश दिए हैं कि ग्राम स्तर पर सर्पदंश की सूचना मिलते ही आशा कार्यकर्ता तत्काल खण्ड चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराएं तथा 108 एम्बुलेंस के माध्यम से पीड़ित को निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराकर समय पर उपचार सुनिश्चित करें। #CMMadhyaPradesh #jansamparkdindori #JansamparkMP #dindori

MORE NEWS

डिंडौरी को शिक्षा की बड़ी सौगात!

प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने नरिया सहित जिले के 5 नवनिर्मित सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण किया। स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और आधुनिक सुविधाओं से ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान एवं नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया गया।

#Halchal24News #Dindori #SandipaniSchool #Education #MPNews #PratimaBagri #OmkarSinghMarkam #FagganSinghKulaste #QualityEducation #BreakingNews #MadhyaPradesh #ViralNews

डिंडौरी को शिक्षा की बड़ी सौगात! प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने नरिया सहित जिले के 5 नवनिर्मित सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण किया। स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और आधुनिक सुविधाओं से ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान एवं नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया गया। #Halchal24News #Dindori #SandipaniSchool #Education #MPNews #PratimaBagri #OmkarSinghMarkam #FagganSinghKulaste #QualityEducation #BreakingNews #MadhyaPradesh #ViralNews

Dindori, Dindori | Jul 16, 2026

चोरी की शिकायत को 'पारिवारिक विवाद' बताने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंची विधवा

डिंडौरी HALCHAL24NEWS

डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम खरगहना निवासी एक विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि उसके सूने घर में हुई लाखों रुपये की चोरी की शिकायत को पुलिस ने एफआईआर में पारिवारिक एवं जमीन विवाद का स्वरूप दे दिया। पीड़िता अब न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची है।

पीड़िता रीता आर्मो के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को वह घर में ताला लगाकर बाहर गई थीं। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। उनका दावा है कि घर से सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान चोरी हो गया, जिसकी अनुमानित कीमत 4 से 5 लाख रुपये है।

महिला ने अपने शिकायत पत्र में कुछ परिचित लोगों पर संदेह जताते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि गाड़ासरई थाना पुलिस ने उनकी लिखित शिकायत के अनुरूप चोरी का मामला दर्ज करने के बजाय एफआईआर में इसे पारिवारिक और जमीन संबंधी विवाद से जोड़ दिया, जिससे मामले की निष्पक्ष जांच प्रभावित हो रही है।

पीड़िता का कहना है कि न्याय की उम्मीद में वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, लेकिन फिलहाल उसे केवल आश्वासन ही मिला है। उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सही तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, इस मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।

रिपोर्ट: दीपक कुमार नामदेव
HALCHAL24NEWS | डिंडौरी
#Dindori #MPPolice #Gadasarai #BreakingNews #CrimeNews #JusticeForVictim #PoliceInvestigation #MadhyaPradesh #HALCHAL24NEWS #HindiNews #ViralNews #GroundReport #LatestNews

चोरी की शिकायत को 'पारिवारिक विवाद' बताने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंची विधवा डिंडौरी HALCHAL24NEWS डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम खरगहना निवासी एक विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि उसके सूने घर में हुई लाखों रुपये की चोरी की शिकायत को पुलिस ने एफआईआर में पारिवारिक एवं जमीन विवाद का स्वरूप दे दिया। पीड़िता अब न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची है। पीड़िता रीता आर्मो के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को वह घर में ताला लगाकर बाहर गई थीं। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। उनका दावा है कि घर से सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान चोरी हो गया, जिसकी अनुमानित कीमत 4 से 5 लाख रुपये है। महिला ने अपने शिकायत पत्र में कुछ परिचित लोगों पर संदेह जताते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि गाड़ासरई थाना पुलिस ने उनकी लिखित शिकायत के अनुरूप चोरी का मामला दर्ज करने के बजाय एफआईआर में इसे पारिवारिक और जमीन संबंधी विवाद से जोड़ दिया, जिससे मामले की निष्पक्ष जांच प्रभावित हो रही है। पीड़िता का कहना है कि न्याय की उम्मीद में वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, लेकिन फिलहाल उसे केवल आश्वासन ही मिला है। उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सही तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी। रिपोर्ट: दीपक कुमार नामदेव HALCHAL24NEWS | डिंडौरी #Dindori #MPPolice #Gadasarai #BreakingNews #CrimeNews #JusticeForVictim #PoliceInvestigation #MadhyaPradesh #HALCHAL24NEWS #HindiNews #ViralNews #GroundReport #LatestNews

Dindori, Dindori | Jul 16, 2026

नशे से दूरी, है जरूरी....

डिंडौरी पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने जिले वासियों से अपील कर कहा है कि नाश की जड़ है, नशे से अपने समाज को दूर रखें और अपने समाज को अच्छाई की ओर ले जाएं।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Home Department of Madhya Pradesh
#साकार_सरकार
#jansampark 
#Homedepartment
#PHQ

नशे से दूरी, है जरूरी.... डिंडौरी पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने जिले वासियों से अपील कर कहा है कि नाश की जड़ है, नशे से अपने समाज को दूर रखें और अपने समाज को अच्छाई की ओर ले जाएं। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh #साकार_सरकार #jansampark #Homedepartment #PHQ

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

साही का शिकार, पांच आरोपी गिरफ्तार @fastnews24mpcg #dindori #news #11सितंबर

साही का शिकार, पांच आरोपी गिरफ्तार @fastnews24mpcg #dindori #news #11सितंबर

Dindori, Dindori | Jul 16, 2026

UCC पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- "रामचंद्र एक शादी करता है, तो रहीम से भी एक ही शादी की अपेक्षा

वर्षाकालीन विधानसभा सत्र में UCC विधेयक लाने की तैयारी

"सभी नागरिकों के लिए समान कानून" लागू करने की दिशा में सरकार आगे

10 लाख से अधिक लोगों के सुझावों के आधार पर तैयार हुआ मसौदा

कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर रामचंद्र एक शादी करता है, तो रहीम से भी एक ही शादी की अपेक्षा की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार वर्षाकालीन विधानसभा सत्र में UCC विधेयक लाने की तैयारी कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए समान कानून सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं सहित सभी महिलाओं को समान अधिकार और न्याय मिलना चाहिए।

सीएम ने बताया कि सरकार ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति गठित की थी। समिति ने प्रदेशभर में व्यापक जनसंवाद कर 10 लाख से अधिक नागरिकों के सुझाव प्राप्त किए, जिनके आधार पर विधेयक का मसौदा तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी संवेदनशील मुद्दों पर वोट बैंक की राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा कि भोजशाला मामले में सरकार न्यायालय के निर्णय का सम्मान करेगी और UCC को लेकर प्रदेश सरकार अपने संकल्प पर आगे बढ़ रही है।

अब सभी की नजरें मध्य प्रदेश विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र पर टिकी हैं, जहां सरकार समान नागरिक संहिता विधेयक पेश कर सकती है। यदि यह विधेयक पारित होता है, तो मध्य प्रदेश UCC लागू करने वाले राज्यों की सूची में शामिल हो जाएगा।

#UCC #UniformCivilCode #MohanYadav #MadhyaPradesh #MPAssembly #BreakingNews #NationalNews #PoliticalNews #OneNationOneLaw #Halchal24News #TrendingNews #IndiaNews

UCC पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- "रामचंद्र एक शादी करता है, तो रहीम से भी एक ही शादी की अपेक्षा वर्षाकालीन विधानसभा सत्र में UCC विधेयक लाने की तैयारी "सभी नागरिकों के लिए समान कानून" लागू करने की दिशा में सरकार आगे 10 लाख से अधिक लोगों के सुझावों के आधार पर तैयार हुआ मसौदा कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर रामचंद्र एक शादी करता है, तो रहीम से भी एक ही शादी की अपेक्षा की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार वर्षाकालीन विधानसभा सत्र में UCC विधेयक लाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए समान कानून सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं सहित सभी महिलाओं को समान अधिकार और न्याय मिलना चाहिए। सीएम ने बताया कि सरकार ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति गठित की थी। समिति ने प्रदेशभर में व्यापक जनसंवाद कर 10 लाख से अधिक नागरिकों के सुझाव प्राप्त किए, जिनके आधार पर विधेयक का मसौदा तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी संवेदनशील मुद्दों पर वोट बैंक की राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा कि भोजशाला मामले में सरकार न्यायालय के निर्णय का सम्मान करेगी और UCC को लेकर प्रदेश सरकार अपने संकल्प पर आगे बढ़ रही है। अब सभी की नजरें मध्य प्रदेश विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र पर टिकी हैं, जहां सरकार समान नागरिक संहिता विधेयक पेश कर सकती है। यदि यह विधेयक पारित होता है, तो मध्य प्रदेश UCC लागू करने वाले राज्यों की सूची में शामिल हो जाएगा। #UCC #UniformCivilCode #MohanYadav #MadhyaPradesh #MPAssembly #BreakingNews #NationalNews #PoliticalNews #OneNationOneLaw #Halchal24News #TrendingNews #IndiaNews

Dindori, Dindori | Jul 15, 2026