थाना चिल्ला का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बांदा में क्षेत्राधिकारी सदर प्रतिज्ञा सिंह द्वारा थाना चिल्ला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर, अभिलेखों, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, बंदीगृह एवं साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिसकर्मियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा आवश्यक कार्यों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
#BandaPolice #UPPolice #PratigyaSingh #ChillaPolice #PoliceInspection
Banda, Banda | Oct 1, 2026