
समान नागरिक संहिता के संबंध में नागरिक यूसीसी पोर्टल पर अपने सुझाव अवश्य दर्ज कराएं: कलेक्टर
अधिकारी-कर्मचारी अपने विभागीय अमले को यूसीसी के संबंध में सुझाव दर्ज कराने प्रेरित करें
जन कल्याण शिविर में प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर दर्ज कराने के निर्देश
----
कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट वीसी कक्ष में जनकल्याण शिविर एवं यूसीसी फीडबैक के संबंध में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम विनय द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही संबंधित अधिकारी वीसी के माध्यम से भी जुड़े रहे।
कलेक्टर श्री जैसवाल ने विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को समान नागरिक संहिता के संबंध में अपने सुझाव करने के लिए विभागीय अधिकारियों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिक ज्यादा से ज्यादा समान नागरिक संहिता के संबंध में यूसीसी पोर्टल पर अपने सुझाव अवश्य दर्ज करें। उन्होंने कहा पटवारी, शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं और विभागीय अमले को भी अपने सुझाव यूसीसी पोर्टल पर दर्ज कराएं।
कलेक्टर ने जन कल्याण शिविरों के निकायों एवं जनपदों में निराकृत हुए आवेदनों की पार्टल पर एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगरीय निकाय सटई, महाराजपुर, हरपालपुर एवं जनपद गौरिहार, छतरपुर के लाभान्वित हितग्राहियों के आवेदनों की पोर्टल पर एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में गढ़ीमलहरा सीएमओ एवं गौरिहार जनपद सीईओ को अनुपस्थित रहने पर शोकॉज नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए।
@jansamparkmp