पूर्व सांसद के भाजपा में शामिल होने जा रहे काफिले में हादसा, बाल-बाल बचे शिवकुमार चौधरी
बाराबंकी के रामसनेही घाट के पास पूर्व सांसद अरविंद चौधरी के लखनऊ जा रहे काफिले में शामिल एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में अपना दल (एस) के जिला महासचिव शिवकुमार चौधरी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में मौजूद अल्पसंख्यक मंच के जिलाध्यक्ष निशार अहमद के मुताबिक, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। गौरतलब है कि पूर्व सांसद अरविंद चौधरी आज लखनऊ में भाजपा में शामिल हुए। हादसे के बावजूद शिवकुमार चौधरी के हौसले और ऊर्जा में नहीं आई कमी, NDA गठबंधन में शामिल होने पर पूर्व सांसद अरविंद चौधरी को दी शुभकामनाएं.......
Basti, Basti | Nov 11, 2026