दतिया उपचुनाव के बाद नरोत्तम मिश्रा से मिले एंदल सिंह कंसाना
दतिया उपचुनाव की सरगर्मियां भले ही गुजर चुकी हैं, लेकिन चुनाव के दौरान चर्चा में रहे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एंदल सिंह कंसाना की मुलाकात ने सियासी चर्चाएं बढ़ा दी हैं। एंदल सिंह कंसाना ने भोपाल स्थित नरोत्तम मिश्रा के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक राजनीतिक विषयों पर भी बातचीत हुई है। हालांकि मुलाकात को सौजन्य भेंट बताया जा रहा है, लेकिन दतिया उपचुनाव के नतीजों के बाद इसे अहम माना जा रहा है।
#DatiaByElection #NarottamMishra #AndalSinghKansana #MadhyaPradeshPolitics #BJP