कल हरपालपुर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में लगेगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का शिविर
आमजन की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण, शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की दी जाएगी जानकारी
---
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत 16 अक्टूबर 2026 को हरपालपुर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर निराकरण करेंगे। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासकीय सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर के दौरान विभागीय अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण एवं निरीक्षण भी करेंगे। इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करेंगे।
जिला प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण कराएं तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं।
#chhatarpur