मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार भाजपा को हराकर बड़ा सियासी संदेश दिया है। कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रभारी सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा (डब्बू भैया) ने चुनाव से पहले पूरी जिम्मेदारी संभाली और बड़ौनी, सेवढ़ा, इंदरगढ़ व भांडेर में लगातार कैंप कर बूथ स्तर तक रणनीति बनाई। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी और संगठन पर फोकस किया।
कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह को 66,757 वोट मिले, जबकि भाजपा के आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट मिले। घनश्याम सिंह ने 6,016 वोटों से जीत दर्ज की। खास बात यह रही कि पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ नंबर 121 पर भी भाजपा हार गई। जीत के बाद सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा, भाजपा के अंत की शुरुआत हो चुकी है।
#DatiaByElection #SiddharthKushwaha #CongressVictory #MadhyaPradesh #BJP