Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की मूर्ति स्थापना में मुख्य यजमान रहे नगर परिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल पलवल, 16 अगस्त। आज अलीगढ़ रोड स्थित सल्लागढ़ में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की मूर्ति स्थापना के पावन अवसर पर नगर परिषद पलवल के चेयरमैन डॉ. यशपाल मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मूर्ति स्थापना में सहभागिता की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर डॉ. यशपाल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। गुरु रविदास जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। डॉ. यशपाल ने कहा कि गुरु रविदास जी ने भेदभाव और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर प्रेम, सद्भाव और समानता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। हमें उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में भाईचारे और सामाजिक समरसता को और मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की विरासत, विचारों और अनुयायियों के सम्मान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। गुरु रविदास जी की जन्मस्थली और उनसे जुड़े धार्मिक स्थलों के विकास तथा उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। डॉ. यशपाल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सम्मान में फतेहाबाद के रसूलपुर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम गुरु रविदास जी के नाम पर रखा गया है। यह निर्णय केवल एक संस्थान का नामकरण नहीं, बल्कि संत रविदास जी के महान व्यक्तित्व और उनके सामाजिक संदेश के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार भी संत-महापुरुषों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उनके सम्मान को संस्थागत रूप देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कुरुक्षेत्र के उमरी में लगभग पांच एकड़ भूमि पर ₹124 करोड़ की लागत से भव्य गुरु रविदास धाम का निर्माण किया जा रहा है। यह धाम आने वाली पीढ़ियों के लिए संत रविदास जी के जीवन, दर्शन, सामाजिक समरसता और मानवता के संदेश का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। डॉ. यशपाल ने कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने मार्गदर्शन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में निकाली जा रही पवित्र कलश वंदन यात्रा भी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में समरसता, भाईचारे तथा मानवता की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि संत रविदास जी के उस संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प है जिसमें सभी मनुष्यों को समान सम्मान और अधिकार देने की भावना निहित है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने जिस बेगमपुरा की कल्पना की थी, उसका मूल भाव समानता, सम्मान, न्याय और भयमुक्त समाज है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अंत्योदय, सामाजिक न्याय और सबका सम्मान जैसे संकल्पों के माध्यम से उसी भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। डॉ. यशपाल ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आस्था से जुड़े आयोजनों से समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पलवल की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को संरक्षित करना और संत-महापुरुषों के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सरपंच नारायण सिंह, पूर्व सरपंच रघुबीर सिंह, पूर्व प्रधान श्री कालूराम, संत रविदास समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह, प्रेम सिंह, जयचंद, जीवनलाल, रामफल, सहजराम, विनोद कुमार, राकेश इंदौरिया, बोहरी, हेतराम, किसन सिंह, सुरेश आनंद, बालकिशन, हेम चंद, सुरेश घोड़ी वाले, विनोद इंदौरिया, अतुल दयाल, संजीव कुमार तथा राजू आजाद सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपनाने और समाज में भाईचारा, समानता एवं सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया। #ravidass #santravidas #palwal #palwalnews #sarvodaytv

Gurgaon, Gurugram | Aug 16, 2026