#मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पेपर लीक, बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार के खिलाफ ‘युवा स्वाभिमान Gen-Z साइक्लोथॉन’ निकालने का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में प्रस्तावित यह साइकिल यात्रा इंदौर से शुरू होकर भोपाल तक जाएगी।
इस अभियान के जरिए #कांग्रेस युवाओं के रोजगार, शिक्षा और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता जैसे मुद्दों को उठाएगी। पार्टी का कहना है कि युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों पर सरकार को जवाब देना होगा और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई जरूरी है।
जीतू पटवारी ने सरकार और उसके मंत्रियों-विधायकों पर तंज कसते हुए ‘डिब्बे और इंजन’ का रूपक इस्तेमाल किया। कांग्रेस का कहना है कि सरकार की नीतियों और व्यवस्था के खिलाफ यह साइक्लोथॉन युवाओं की आवाज को सड़क से सरकार तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।
#breakingnewswala #MPNews