#नारनौल। जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा अपराध एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए टीम ने कार्रवाई के दौरान विकास निवासी गहली, थाना सदर नारनौल को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।इस संबंध में थाना सदर नारनौल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई एवं जांच जारी है।