Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

संभावित बाढ़, सुखाड़ और लू से निपटने की तैयारी तेज, प्रभारी सचिव ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक औरंगाबाद। जिले में संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं लू-2026 से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिला अतिथि गृह में पंचायती राज विभाग के सचिव-सह-प्रभारी सचिव मनोज कुमार की अध्यक्षता तथा जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा की मौजूदगी में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा आपदा पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में प्रभारी सचिव ने सभी विभागों को किसी भी संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने तथा जनहित में एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया। अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन) ने बताया कि जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) 24 घंटे कार्यरत है। जिले में 1,429 पॉलीथीन शीट उपलब्ध हैं, जबकि अतिरिक्त 1,200 शीट की मांग की गई है। बाढ़ राहत शिविरों के लिए 86 ऊंचे स्थलों का चयन किया गया है तथा 11 निजी नाव मालिकों के साथ समझौता किया गया है। जल संसाधन विभाग ने बताया कि सभी प्रखंडों में वर्षामापक और ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन सक्रिय हैं। सोन नदी के तटबंधों की मरम्मत और सुरक्षा कार्य जारी है। वहीं सुखाड़ से निपटने के लिए लघु सिंचाई विभाग द्वारा 1,556 योजनाओं को सक्रिय रखा गया है। कृषि विभाग ने कम वर्षा या मानसून में देरी की स्थिति के लिए वैकल्पिक फसलों की योजना तैयार कर ली है। स्वास्थ्य विभाग ने संभावित महामारी और लू से बचाव के लिए पर्याप्त दवाओं और चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की है। जिले में हीट वेव डेडिकेटेड वार्ड बनाया गया है, जिसमें 99 बेड, 20 एसी और 15 कूलर लगाए गए हैं। पशुपालन विभाग ने पशुओं के लिए राहत शिविरों और चिकित्सा टीमों की व्यवस्था की है। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रम विभाग ने श्रमिकों के कार्य समय में बदलाव किया है। लू की स्थिति में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और शाम 3:30 बजे से 6:30 बजे तक कार्य अवधि निर्धारित की गई है। नगर निकायों और पीएचईडी विभाग द्वारा जल संकट वाले क्षेत्रों में डीप बोरिंग, टैंकर, वाटर एटीएम और स्टैंड पोस्ट के जरिए पेयजल आपूर्ति की जा रही है। बैठक में बिजली विभाग को ढीले तारों की मरम्मत और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, अग्निशमन विभाग को मॉक ड्रिल आयोजित करने तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल, उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह, अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन) उपेंद्र पंडित, सिविल सर्जन कृष्ण कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। #Aurangabad #BiharNews #FloodAlert #HeatwaveAlert #DroughtPreparedness #DisasterManagement #AurangabadAdministration #BreakingNews #BiharAdministration #PublicSafety

Bihar, India | Jun 2, 2026