
देहरादून: स्टेटस के नाम पर बीमारी परोस रहे हैं महंगे रेस्टोरेंट! दून क्लब में छापे में मिला सड़ा-गला खाना, देखकर अफसर भी रह गए दंग!
महंगे रेस्टोरेंट में स्टेटस खा रहे हो या बीमारी को न्योता दे रहे हो? देहरादून में न्यू सर्वे रोड, करणपुर स्थित बड़े नाम वाले *दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट की सच्चाई सामने आ गई!
खाद्य सुरक्षा विभाग की जॉइंट टीम ने जब रसोई में छापा मारा तो...
👉 रसोई में सड़ी-गली सब्जियां
👉 फ्रिज में कई दिन पुराना बासी खाना
👉 हर कोने में कॉकरोच और चूहे दौड़ रहे थे
👉 बर्तन धोने वाली जगह पर 3-4 दिन पुराने जूठे बर्तन और गंदगी का ढेर।
ये वो रेस्टोरेंट है जहां लोग स्टेटस दिखाने और महंगी थाली खाने जाते हैं, और परोसा जा रहा था बीमारी का सामान!
मौके पर ही टीम ने रेस्टोरेंट को तत्काल बंद करा दिया। संचालक अभय सिंह नेगी को 14 दिन का सुधार नोटिस दिया गया है।
सबक साफ है - चमक-दमक वाले महंगे होटलों के चक्कर में मत पड़ो।
सादा घर का दाल-चावल खाओ, लंबी उम्र पाओ!
सेहत से बड़ा कोई स्टेटस नहीं है।
#VIRAL
#DehradunNews #DoonClub #HandiRestaurant #FoodSafetyRaid #Karanpur #NewSurveyRoad #DehradunFood #BigRestaurantsExposed #GharKaKhana #HealthyFood #FoodPoison #UttarakhandNews #DehradunBigBreaking #PahadTV