अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री और डिलीवरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 53.445 लीटर शराब जब्त
भिंड। जिले में अवैध शराब की बिक्री और डिलीवरी करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री और डिलीवरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 23 मई 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेला ग्राउंड के पास एक व्यक्ति बैग में शराब रखकर डिलीवरी करने के लिए खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को पकड़कर उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से 20 पाव देशी प्लेन शराब के प्रत्येक 180 एमएल तथा रॉयल स्टेज कंपनी की 750 एमएल की एक बोतल बरामद हुई।
Gormi, Bhind | Aug 24, 2026