‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपाइयों ने किया पौधरोपण
कोंच। भारतीय जनता पार्टी कोंच इकाई ने शुक्रवार को हाटा स्थित कान्हा गोशाला के पास बने पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि यह अभियान माताओं के सम्मान के साथ प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश देता है। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Konch, Jalaun | Jul 10, 2026