
*ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत थाना भट्टू कलां पुलिस की कार्रवाई: 255 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में दो आरोपी काबू*
*– स्विफ्ट कार से 255 ग्राम अफीम बरामद*
*– दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा*
भट्टू कलां, 6 अगस्त। *ऑपरेशन ट्रैक डाउन* के तहत थाना भट्टू कलां पुलिस ने 255 ग्राम अफीम बरामदगी के मामले में दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना भट्टू कलां प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति स्विफ्ट कार में अफीम लेकर फतेहाबाद से भट्टू कलां की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर डिंग माइनर रजवाहा के पास नाकाबंदी की गई। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए स्विफ्ट कार की तलाशी ली गई, जिसके डैशबोर्ड से 255 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम तथा स्विफ्ट कार को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।
उन्होंने बताया कि इस मामले में ओम विष्णु तथा मोहित को काबू किया गया है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि नशा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं तथ्यों का पता लगाया जा सके।
इस संबंध में थाना भट्टू कलां में अभियोग संख्या 171, दिनांक 04.08.2026, धारा 18/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगामी अनुसंधान जारी है।