उद्घोषित अपराधी की गिरफ्तारी
Kullu Times
आज दिनांक 16.07.2026 को उद्घोषित अपराधी सेल, कुल्लू की टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए अभियोग संख्या 93/14, दिनांक 15.09.2014, धारा 279, 337 भारतीय दंड संहिता, थाना बंजार में वांछित उद्घोषित अपराधी हीरा लाल (आयु 36 वर्ष), पुत्र शिव चंद निवासी गाँव बागन डाकघर भड़ाई तहसील व ज़िला कुल्लू को बागन स्थित अजय पाल मंदिर के समीप से गिरफ्तार किया गया है ।
उक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय JMFC, बंजार द्वारा दिनांक 27.03.2026 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था । अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आगामी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है । Kullu Police
Kullu, Kullu | Jul 16, 2026