पिथौरागढ़: कनालीछीना ब्लॉक के रीठगढ़ा निवासी प्रवीण दिगारी का उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की अपर पीसीएस परीक्षा के माध्यम से उप शिक्षा अधिकारी पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर नगर निगम पिथौरागढ़ में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मेयर कल्पना देवलाल ने प्रवीण दिगारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सूरज रावल , मुकेश पाठक , मुकेश भट्ट समेत पार्षदगण मौजूद रहे ।
प्रवीण की इस उपलब्धि पर सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।