Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की सरकार को सात दिन की अंतिम चेतावनी देवराज सिंह के परिवार को ₹1 करोड़ मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, यूजीसी रोलबैक एवं दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उदयपुर। जयपुर में यूजीसी रोलबैक आंदोलन के दौरान हुए घटनाक्रम तथा आंदोलनकारी देवराज सिंह की मृत्यु को लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने गहरा दुःख एवं तीव्र आक्रोश व्यक्त किया है। संगठन ने राज्य सरकार को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित अवधि में सभी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो उदयपुर जिला कलेक्ट्रेट पर विशाल एवं निर्णायक जनआंदोलन किया जाएगा श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, उदयपुर के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंण्डावत गढ़पुरा ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं एवं सवर्ण समाज के लोगों के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। आंदोलन के दौरान देवराज सिंह की मृत्यु ने पूरे प्रदेश के करणी सैनिकों और सवर्ण समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की पीड़ा है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि देवराज सिंह के परिवार को तत्काल ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, यूजीसी रोलबैक की मांग को तत्काल स्वीकार किया जाए तथा आंदोलन के दौरान अनुचित रवैया अपनाने वाले सभी दोषी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर निष्पक्ष जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाए। अर्जुन सिंह चुंण्डावत ने कहा कि सरकार यदि एक ओर सभी समाजों को साथ लेकर चलने की बात करती है और दूसरी ओर शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले युवाओं पर बल प्रयोग करती है, तो यह दोहरा रवैया समाज स्वीकार नहीं करेगा। सवर्ण समाज के सम्मान, अधिकारों और लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने का हर प्रयास विफल होगा। यह दोगली राजनीति अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सात दिनों के भीतर सरकार उपरोक्त सभी मांगों पर सकारात्मक एवं ठोस निर्णय नहीं लेती है, तो उदयपुर जिला कलेक्ट्रेट पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन में समस्त सवर्ण समाज, समस्त करणी सैनिक एवं करणी सेना के सभी संगठन एक मंच, एक विचार और एक मत के साथ भाग लेंगे और आगे की रणनीति पर सामूहिक रूप से निर्णायक फैसला लिया जाएगा उन्होंने कहा, "हम सब एक हैं, हमारी आवाज़ एक है और हमारा संकल्प भी एक है। समाज के सम्मान, न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए सभी संगठन मिलकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष करेंगे अंत में उन्होंने बताया कि विरोध प्रदर्शन की तिथि, समय एवं अन्य व्यवस्थाओं का अंतिम निर्णय समस्त करणी सेना संगठनों, करणी सैनिकों, सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठजनों के साथ सामूहिक विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा, जिसकी आधिकारिक घोषणा शीघ्र की जाएगी

Badgaon, Udaipur | Aug 5, 2026

MORE NEWS

सुविवि- “द लूम, द लेंस, द लेगेसी” आधारित कार्यशाला में मीडिया की भूमिका पर रहा फोकस—————-रैम्प पर सजी हथकरघा विरासत
स्टूडेंट् डिजाइनरों ने दिखाई परंपराओं की अनूठी तस्वीर
उदयपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग और फैशन टेक्नोलॉजी एवं डिजाइनिंग द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में "द लूम, द लेंस, द लेगेसी" थीम पर एक दिवसीय कार्यशाला और डिजाइन शो का आयोजन किया गया। फैशन टेक्नोलॉजी विभाग के द्वारा एक फैशन- डिजाइनिंग शो का आयोजन किया। विभाग के विद्यार्थियों की रचनात्मकता ने यह संदेश दिया कि भारतीय हथकरघा केवल संग्रहालयों में सहेजकर रखने वाली विरासत नहीं, बल्कि आधुनिक फैशन और डिजाइन का मजबूत आधार भी बन सकता है। पारंपरिक वस्त्रों को समकालीन शैली में प्रस्तुत करने के प्रयास को अतिथियों और दर�

सुविवि- “द लूम, द लेंस, द लेगेसी” आधारित कार्यशाला में मीडिया की भूमिका पर रहा फोकस—————-रैम्प पर सजी हथकरघा विरासत स्टूडेंट् डिजाइनरों ने दिखाई परंपराओं की अनूठी तस्वीर उदयपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग और फैशन टेक्नोलॉजी एवं डिजाइनिंग द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में "द लूम, द लेंस, द लेगेसी" थीम पर एक दिवसीय कार्यशाला और डिजाइन शो का आयोजन किया गया। फैशन टेक्नोलॉजी विभाग के द्वारा एक फैशन- डिजाइनिंग शो का आयोजन किया। विभाग के विद्यार्थियों की रचनात्मकता ने यह संदेश दिया कि भारतीय हथकरघा केवल संग्रहालयों में सहेजकर रखने वाली विरासत नहीं, बल्कि आधुनिक फैशन और डिजाइन का मजबूत आधार भी बन सकता है। पारंपरिक वस्त्रों को समकालीन शैली में प्रस्तुत करने के प्रयास को अतिथियों और दर�

Badgaon, Udaipur | Aug 7, 2026

नार्देश्वर महादेव 🔱🕉️
.
#reels #reelsinstagram #udaipurdiaries #udaipur #india instagram mahadev mahadevlover viral trending

नार्देश्वर महादेव 🔱🕉️ . #reels #reelsinstagram #udaipurdiaries #udaipur #india instagram mahadev mahadevlover viral trending

Badgaon, Udaipur | Aug 7, 2026

Udaipur 😍

Udaipur 😍

Badgaon, Udaipur | Aug 7, 2026