
Ambala Media:"
वरिष्ठ पत्रकार सुभाष शर्मा को पत्रकारिता में दीर्घ योगदान के लिए सम्मान
भारतीय पत्रकार कल्याण मंच ने टोहाना में आयोजित समारोह में किया सम्मानित
अंबाला, 23 अगस्त। भारतीय पत्रकार कल्याण मंच (रजि.), कुरुक्षेत्र की ओर से टोहाना में आयोजित सम्मान समारोह में अंबाला के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान मंच के पदाधिकारियों एवं उपस्थित पत्रकारों ने सुभाष शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय मुख्यालय कुरुक्षेत्र से जुड़े पदाधिकारी एवं पत्रकार भी मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों के हित, कल्याण और पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि सुभाष शर्मा ने लंबे समय से पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उनका अनुभव और कार्यशैली नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए प्रेरणादायी है।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में समाज और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाते हैं। वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान उनके योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ युवा पत्रकारों को निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए प्रेरित करता है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद सुभाष शर्मा ने भारतीय पत्रकार कल्याण मंच का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता उनके लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है।
समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Ambala Media | खबरें ही खबरें
कुलजीत सेठी
WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb6GY3MEFeXmLhg3SR0f
Website: https://ambalamedia.in/
YouTube: https://youtube.com/@ambalamedia6913?si=UbpNKR1nQazri2TH
Facebook: https://www.facebook.com/kuljeetsethi.ambalU
Ambala, Ambala | Aug 23, 2026