Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

#UPPoliceInNews #jalaunpoliceInNews #UPPInNews https://t.co/gM8CDLwDas

Jalaun, Uttar Pradesh | Jul 11, 2026

MORE NEWS

जनपद जालौन में एक ही घर के दो परिवारों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवर और नकदी चोरी

जालौन। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम निनावली जागीर में शनिवार रात चोरों ने एक ही घर में रहने वाले दो परिवारों के यहां बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी वीरसिंह और उनके भतीजे विपिन के मकानों को चोरों ने निशाना बनाया। विपिन के कमरे की टीनशेड हटाकर अंदर घुसे बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पार कर दी। इसके बाद वीरसिंह के कमरे की खिड़की का जंगला हटाकर बक्से में रखे सोने की जंजीर, अंगूठी, चूड़ियां, चांदी की पायल समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

वारदात के समय वीरसिंह छत पर और विपिन घर के बाहर सो रहे थे। सुबह करीब पांच बजे कमरे का सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि एक ही घर के दो परिवारों के यहां चोरी की सूचना मिली है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

जनपद जालौन में एक ही घर के दो परिवारों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवर और नकदी चोरी जालौन। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम निनावली जागीर में शनिवार रात चोरों ने एक ही घर में रहने वाले दो परिवारों के यहां बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी वीरसिंह और उनके भतीजे विपिन के मकानों को चोरों ने निशाना बनाया। विपिन के कमरे की टीनशेड हटाकर अंदर घुसे बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पार कर दी। इसके बाद वीरसिंह के कमरे की खिड़की का जंगला हटाकर बक्से में रखे सोने की जंजीर, अंगूठी, चूड़ियां, चांदी की पायल समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। वारदात के समय वीरसिंह छत पर और विपिन घर के बाहर सो रहे थे। सुबह करीब पांच बजे कमरे का सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि एक ही घर के दो परिवारों के यहां चोरी की सूचना मिली है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Orai, Jalaun | Jul 12, 2026

कुएं में मिला लापता युवक का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

जालौन जनपद के डकोर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह एक कुएं से युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनोज वर्मा, पुत्र लखन वर्मा, निवासी डकोर के रूप में हुई है। वह शनिवार शाम से लापता था।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों की नजर कुएं में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डकोर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।

परिजनों ने बताया कि मनोज शनिवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह शव मिलने की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक मनोज को शराब पीने की लत थी। आशंका जताई जा रही है कि वह नशे की हालत में कुएं के पास पहुंचा होगा और संतुलन बिगड़ने से उसमें गिर गया। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

डकोर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटनावश कुएं में गिरने का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कुएं में मिला लापता युवक का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज जालौन जनपद के डकोर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह एक कुएं से युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनोज वर्मा, पुत्र लखन वर्मा, निवासी डकोर के रूप में हुई है। वह शनिवार शाम से लापता था। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों की नजर कुएं में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डकोर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। परिजनों ने बताया कि मनोज शनिवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह शव मिलने की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक मनोज को शराब पीने की लत थी। आशंका जताई जा रही है कि वह नशे की हालत में कुएं के पास पहुंचा होगा और संतुलन बिगड़ने से उसमें गिर गया। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। डकोर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटनावश कुएं में गिरने का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Orai, Jalaun | Jul 12, 2026

मुख्य अतिथि मा0 जलशक्ति मंत्री, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, उ0प्र0 श्री स्वतंत्र देव सिंह जी व विशिष्ट अतिथि श्री इन्द्र विक्रम सिंह जी के नेतृत्व में #एक_पेड़_मां_के_नाम की थीम पर वृक्षारोपण महायज्ञ -2026 की श्रृंखला में थाना आटा क्षेत्रान्तर्गत मण्डी के पास जनपद जालौन में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक जालौन व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि मा0 जलशक्ति मंत्री, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, उ0प्र0 श्री स्वतंत्र देव सिंह जी व विशिष्ट अतिथि श्री इन्द्र विक्रम सिंह जी के नेतृत्व में #एक_पेड़_मां_के_नाम की थीम पर वृक्षारोपण महायज्ञ -2026 की श्रृंखला में थाना आटा क्षेत्रान्तर्गत मण्डी के पास जनपद जालौन में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक जालौन व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Jalaun, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026

जालौन में महावृक्षारोपण अभियान कल, 98 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, डीएफओ ने दी जानकारी

अंकुर श्रीवास्तव ✍️ 

जालौन। उत्तर प्रदेश सरकार के महावृक्षारोपण अभियान के तहत शनिवार को जनपद जालौन में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने पूरे जनपद में करीब 98 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे व डीएफओ प्रदीप कुमार ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाकर इस अभियान को जनआंदोलन बनाने और निर्धारित लक्ष्य से आगे बढ़कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की है।

बता दें कि डीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कहा कि वृक्षारोपण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा जनअभियान है। उन्होंने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं तथा विद्यार्थियों से अपने-अपने क्षेत्र में पौधारोपण कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

जालौन में महावृक्षारोपण अभियान कल, 98 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, डीएफओ ने दी जानकारी अंकुर श्रीवास्तव ✍️ जालौन। उत्तर प्रदेश सरकार के महावृक्षारोपण अभियान के तहत शनिवार को जनपद जालौन में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने पूरे जनपद में करीब 98 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे व डीएफओ प्रदीप कुमार ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाकर इस अभियान को जनआंदोलन बनाने और निर्धारित लक्ष्य से आगे बढ़कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की है। बता दें कि डीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कहा कि वृक्षारोपण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा जनअभियान है। उन्होंने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं तथा विद्यार्थियों से अपने-अपने क्षेत्र में पौधारोपण कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

Orai, Jalaun | Jul 11, 2026

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जनपद में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नवीन गल्ला मंडी आटा के समीप कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । https://t.co/q6Kl8Pphhr

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जनपद में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नवीन गल्ला मंडी आटा के समीप कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । https://t.co/q6Kl8Pphhr

Jalaun, Uttar Pradesh | Jul 11, 2026