रविवार देर रात मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. सूचना मिलते ही कोलाबा पुलिस, क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन टीम और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) ने होटल परिसर की सघन तलाशी ली. जांच के दौरान होटल से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ. पुलिस की तकनीकी जांच में सामने आया कि धमकी भरा कॉल नवी मुंबई के तुर्भे इलाके से किया गया था. फिलहाल पुलिस कॉल करने वाले की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास में जुटी है.
#Mumbai #TajHotel #BombThreat #Crime #HoaxCall #NaviMumbai #HindiNews #NewsbpBharat
Mat, Mathura | Jul 12, 2026