मऊ- पुलिस लाइन में वामा सारथी वैलनेस कैंप, 108 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
मऊ, पुलिस लाइन स्थित सभागार में रविवार, 4 अक्टूबर को वामा सारथी वैलनेस कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में जिला अस्पताल के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश कुमार सिंह ने 108 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद 51 लोगों को आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण कराया गया।
कैंप का जिलाधिकारी आनंद वर्धन एवं पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एलोपैथिक विभाग की टीम ने भी स्वास्थ्य शिविर में सहयोग प्रदान किया।
कैंप के सफल आयोजन में प्रफुल्ल कुमार राय एवं अवनीश यादव का उल्लेखनीय योगदान रहा। अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।