
25 जून को सतना में पीएलआई-आरपीएलआई लॉग इन डे महाभियान का आयोजन
_---
सतना 22 जून 2026/भारतीय डाक विभाग द्वारा #सतना डाक संभाग में 25 जून 2026 को एक वृहद पीएलआई-आरपीएलआई लॉग इन डे महाभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संभाग के सभी डाकघरों में विशेष काउंटर स्थापित किए जाएंगे, जहां पात्र नागरिकों की डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा की नई पॉलिसियां मौके पर ही बनाई जाएंगी।
अधीक्षक डाकघर सतना संभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि डाक विभाग की बीमा योजनाएं बाजार में सबसे सुरक्षित और बेहतर रिटर्न देने वाली योजनाओं में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं में कम प्रीमियम पर अधिक बोनस मिलता है, जिससे निवेशकों को बेहतर लाभ प्राप्त होता है। योजनाओं के अंतर्गत प्रीमियम राशि पर आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत छूट का लाभ मिलता है, वहीं परिपक्वता या मृत्यु दावा राशि पर धारा 10 (10डी) के तहत पूर्ण कर छूट दी जाती है। इसके अलावा सरकारी गारंटी के कारण निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहता है तथा आवश्यकता पड़ने पर पॉलिसी पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध है। इन योजनाओं का लाभ सरकारी एवं अर्ध-सरकारी कर्मचारी, विभिन्न पेशेवर वर्ग जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट तथा ग्रामीण क्षेत्रों के सभी वयस्क नागरिक उठा सकते हैं। डाक अधीक्षक ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 25 जून को अपने नजदीकी डाकघर में पहुंचकर इस महाभियान का लाभ लें और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करें। अधिक जानकारी के लिए नागरिक अपने नजदीकी डाकघर या मोबाइल नंबर 8989589555, 9650140789, 7869727357, 7000450676 पर संपर्क कर सकते हैं।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP