
#दुःखद #दर्दनाक #हादसा #मासूम
#pratapgarhnews #highlightseveryonefollowers #highlightseveryone
रानीगंज के आमापुर बेर्रा गांव निवासी आशीष कुमार की पुत्री मनीषा (10) सोमवार सुबह अपने घर से लगभग 500 मीटर दूर खेत में शौच के लिए गई थी। उसके साथ 3-4 अन्य बच्चे भी थे। शौच के दौरान मनीषा एक गड्ढे में उतरते समय फिसल गई और उसमें जा गिरी। साथ मौजूद बच्चे छोटे होने के कारण उसे बाहर नहीं निकाल पाए। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, मनीषा बेहोश हो चुकी थी। परिजन उसे तत्काल सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मनीषा अपने माता-पिता आशीष कुमार की तीन बेटियों में दूसरे नंबर की थी। परिवार में एक छोटा बेटा भी है। घटना के बाद से परिवार सदमे में है।
घटना की सूचना राजस्व पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई कर रही है। मनीषा अपने माता-पिता आशीष कुमार की तीन बेटियों में दूसरे नंबर की थी। परिवार में एक छोटा बेटा भी है। घटना के बाद से परिवार सदमे में है।
घटना की सूचना राजस्व पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई कर रही है। परिजनों ने बताया कि मनीषा के दादा भाई लाल पंजाब में काम करते हैं और उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार या अन्य निर्णय लिया जाएगा।