
📚 उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर वैशाली! 🌟
सात निश्चय-3 के तहत ‘उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य’ की दिशा में वैशाली जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
📅 30 सितंबर 2026 | पूर्वाह्न 11 बजे
🏫 जिले के सभी 20 सरस्वती विद्या निकेतन विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी आयोजित होगी।
जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशन में आयोजित इस गोष्ठी का उद्देश्य विद्यालयों में हुए सुधारों की जानकारी लेना, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से सीधा संवाद करना और शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव प्राप्त करना है।
👩🏫 शिक्षक + 👨👩👧 अभिभावक + 🧑🎓 विद्यार्थी = 📖 बेहतर शिक्षा
नामित नोडल पदाधिकारी अपने-अपने विद्यालयों में उपस्थित होकर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से संवाद करेंगे। विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं, शैक्षणिक वातावरण एवं विद्यार्थियों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
💡 अभिभावकों के सुझावों और विद्यालय स्तर से प्राप्त फीडबैक के आधार पर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
संवाद से समाधान, सहभागिता से सुधार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से उज्ज्वल भविष्य! ✨
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Education Department
Samrat Choudhary
#CMSamrat
#उन्नतशिक्षा_उज्ज्वलभविष्य
#सातनिश्चय3
#शिक्षा_सुधार
#Vaishali
#DistrictAdministrationVaishali
Vaishali, Bihar | Sep 29, 2026