शिक्षा अधिकार है, व्यापार नहीं!
अशोकनगर के शासकीय लॉ कॉलेज में जनभागीदारी समिति द्वारा 6962 रुपये की फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का विरोध तेज हो गया है। AIDSO के छात्रों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर फीस वृद्धि वापस लेने की मांग की। जब सरकारी कॉलेजों में ही फीस दोगुनी होने लगे, तो गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का सपना कैसे पूरा होगा? छात्रों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि फीस वृद्धि वापस नहीं ली गई तो आंदोलन किया जाएगा।
#Ashoknagar #LawCollege #FeeHike #StudentProtest #EducationForAll