#hanumangarh विधायक गणेशराज बंसल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने वाले संदीप सोनी को मिला गनमैन
बीकानेर रेंज IG ओमप्रकाश ने सुरक्षा के लिए तैनात किया पुलिसकर्मी, जान का खतरा बताते हुए संदीप सोनी ने मांगी थी पुलिस सुरक्षा,हनुमानगढ़ टाउन निवासी संदीप सोनी को बीकानेर रेंज IG ओमप्रकाश के निर्देश पर एक सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करवाया गया है।
संदीप सोनी ने वर्तमान विधायक गणेशराज बंसल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी। मामले को देखते हुए अब संदीप सोनी को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई गई है।हनुमानगढ़ में विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने वाले व्यक्ति को मिली पुलिस सुरक्षा, गनमैन तैनात।
📍 हनुमानगढ़ टाउन
#BreakingNews #Hanumangarh #SandeepSoni #PoliceSecurity #RajasthanNews