Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka

*प्रेस विज्ञप्ति* *छानी बड़ी में होगी विशाल न्यायसभा,अभिषेक शर्मा नेठराणा हत्या प्रकरण ओर जनसमस्याओं को लेकर उठेगी मांग* छानी बड़ी 15 जुलाई बुधवार अभिषेक शर्मा नेठराणा हत्या प्रकरण में करीब 5 महीने बीत जाने के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी ना होने के मामले में माकपा तहसील कमेटी 15 जुलाई बुधवार को बड़ी न्याय सभा करने जा रही हैं । न्याय सभा के जरिये माकपा अभिषेक शर्मा नेठराणा हत्या प्रकरण में हत्यारों की गिरफ्तारी की पुरजोर मांग उठाएगी । माकपा तहसील सचिव ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि लगातार आमजन ओर माकपा कमेटी द्वारा आंदोलन करने के बावजूद पुलिस प्रशासन के हाथ हत्यारे नहीं लगे ऐसे में आमजन में पुलिस के प्रति भारी रोष है । माकपा तहसील कमेटी इसको लेकर छानी बड़ी , रामगढ़ , भिरानी , डुंगराना , गांधी बड़ी , भादरा में क्रमिक न्याय सभा करेगी । न्याय सभा के जरिए भादरा क्षेत्र में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था में सुधार करने , मनरेगा में रोजगार देने , सिंचाई पानी पेयजल व्यवस्था में सुधार करने , अवैध नशे पर रोक लगाने समेत कई मांगे रखी जाएगी । छानी बड़ी उपतहसील कार्यालय पर इसको लेकर न्याय सभा के बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा । माकपा तहसील कमेटी न्याय सभा को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है छानी बड़ी उपतहसील क्षेत्र के आस पास के हजारों ग्रामीण इस न्याय सभा में सम्मलित होंगे । न्याय सभा में मुख्य वक्ता पूर्व विधायक बलवान पूनिया, पंचायत समिति पूर्व उप प्रधान बलवान फगेड़िया , एडवोकेट सुरजीत बिजारणियां, जय प्रकाश ढाका , एडवोकेट श्रवण सहारण समेत कई , रोहतास सोलंकी , विनोद धुआं समेत कई माकपा नेता शिरकत करेंगे ।

Bhadra, Hanumangarh | Jul 14, 2026

MORE NEWS

*प्रेस विज्ञप्ति*
*राजकीय महाविद्यालय भादरा में SFI की सांकेतिक भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के समर्थन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी गूंज**

**भादरा।**
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) तहसील कमेटी भादरा द्वारा राजकीय महाविद्यालय भादरा में एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल का आयोजन किया गया। यह सांकेतिक अनशन दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे देशव्यापी आंदोलन के समर्थन में किया गया। छात्र कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे विख्यात शिक्षाविद व पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक और आंदोलनकारी छात्रों के प्रति अपनी एकजुटता प्रकट की।

*सोनम वांगचुक के आंदोलन को मिला स्थानीय समर्थन*

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक के विरोध में विभिन्न छात्र संगठनों (SFI, AISA, KYS) द्वारा व्यापक आंदोलन चलाया जा रहा है। इस आंदोलन में सोनम वांगचुक परीक्षा प्रणाली में सुधार और देश की शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अनशन पर बैठे हैं। भादरा में आयोजित इस सांकेतिक भूख हड़ताल के जरिए स्थानीय SFI कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि देश के युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शिक्षा बचाओ' के नारे के साथ राज्य उपाध्यक्ष रोहताश लोर का प्रहार

सांकेतिक भूख हड़ताल के दौरान उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए SFI के राज्य उपाध्यक्ष रोहताश लोर ने तीखे तेवर अपनाए। उन्होंने "शिक्षा बचाओ" विषय पर कड़ा भाषण देते हुए कहा कि आज देश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है। NEET-UG जैसी देश की सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक होना संपूर्ण परीक्षा प्रणाली और सरकार की नाकामी को दर्शाता है।

रोहताश लोर ने कहा, "जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा देकर इसकी नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेते, तब तक छात्रों का यह संघर्ष थमेगा नहीं। देश के ईमानदार छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है और हम इसके खिलाफ चुप नहीं बैठ सकते।" इसके साथ ही उन्होंने कॉलेज की स्थानीय समस्याओं, जैसे कि राजकीय महाविद्यालय भादरा में लंबे समय से रिक्त चल रहे स्थाई प्राचार्य के पद को शीघ्र भरने की मांग को भी पुरजोर तरीके से उठाया।

जिला अध्यक्ष अभिजीत पूनिया ने दिया युवा एकजुटता का संदेश*

कार्यक्रम में SFI के जिला अध्यक्ष अभिजीत पूनिया ने भी छात्रों और युवाओं को संबोधित किया। युवाओं को एकजुट होने का आह्वान करते हुए पूनिया ने कहा कि आज देश का युवा रोजगार और निष्पक्ष परीक्षाओं के लिए सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर है। उन्होंने कहा,जब तक युवा संगठित होकर अन्याय के खिलाफ खड़े नहीं होंगे, तब तक व्यवस्था में बदलाव लाना असंभव है। सरकारों की तानाशाही नीतियों का जवाब केवल छात्रों और युवाओं की मजबूत एकजुटता से ही दिया जा सकता है  उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों और बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए संगठित होकर इस लड़ाई को आगे बढ़ाएं।

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

सांकेतिक भूख हड़ताल के अंत में SFI भादरा तहसील कमेटी के छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक और देश के करोड़ों छात्रों की मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया, तो यह इस अवसर पर SFI राज्य उपाध्यक्ष रोहतास लोर, तहसील अध्यक्ष इस्पाक राणा, पूर्व तहसील सचिव कुलदीप माकड़, आर्यन भांभू, अभिषेक, लोकेश, अमित थालौड़,लवली, सोमवीर, नरेंद्र, सुनील, साहिल, सतवीर, योगेश, समीर, मोनू, सुमित, अंकित, प्रियांशी कसवा, सुमन, पूजा, रिंकी, मनीषा, मोनू सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
आंदोलन केवल सांकेतिक नहीं रहेगा। आने वाले समय में इसे ब्लॉक और जिला स्तर पर और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी भूख हड़ताल पर बैठे SFI राज्य उपाध्यक्ष रोहतास लोर, तहसील अध्यक्ष इस्पाक राणा, पूर्व तहसील सचिव कुलदीप माकड़, आर्यन भांभू, अभिषेक, लोकेश, अमित थालौड़,लवली, सोमवीर, नरेंद्र, सुनील, साहिल, सतवीर, योगेश, समीर, मोनू, सुमित, अंकित, प्रियांशी कसवा, सुमन, पूजा, रिंकी, मनीषा, मोनू सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

*प्रेस विज्ञप्ति* *राजकीय महाविद्यालय भादरा में SFI की सांकेतिक भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के समर्थन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी गूंज** **भादरा।** स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) तहसील कमेटी भादरा द्वारा राजकीय महाविद्यालय भादरा में एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल का आयोजन किया गया। यह सांकेतिक अनशन दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे देशव्यापी आंदोलन के समर्थन में किया गया। छात्र कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे विख्यात शिक्षाविद व पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक और आंदोलनकारी छात्रों के प्रति अपनी एकजुटता प्रकट की। *सोनम वांगचुक के आंदोलन को मिला स्थानीय समर्थन* उल्लेखनीय है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक के विरोध में विभिन्न छात्र संगठनों (SFI, AISA, KYS) द्वारा व्यापक आंदोलन चलाया जा रहा है। इस आंदोलन में सोनम वांगचुक परीक्षा प्रणाली में सुधार और देश की शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अनशन पर बैठे हैं। भादरा में आयोजित इस सांकेतिक भूख हड़ताल के जरिए स्थानीय SFI कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि देश के युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षा बचाओ' के नारे के साथ राज्य उपाध्यक्ष रोहताश लोर का प्रहार सांकेतिक भूख हड़ताल के दौरान उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए SFI के राज्य उपाध्यक्ष रोहताश लोर ने तीखे तेवर अपनाए। उन्होंने "शिक्षा बचाओ" विषय पर कड़ा भाषण देते हुए कहा कि आज देश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है। NEET-UG जैसी देश की सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक होना संपूर्ण परीक्षा प्रणाली और सरकार की नाकामी को दर्शाता है। रोहताश लोर ने कहा, "जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा देकर इसकी नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेते, तब तक छात्रों का यह संघर्ष थमेगा नहीं। देश के ईमानदार छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है और हम इसके खिलाफ चुप नहीं बैठ सकते।" इसके साथ ही उन्होंने कॉलेज की स्थानीय समस्याओं, जैसे कि राजकीय महाविद्यालय भादरा में लंबे समय से रिक्त चल रहे स्थाई प्राचार्य के पद को शीघ्र भरने की मांग को भी पुरजोर तरीके से उठाया। जिला अध्यक्ष अभिजीत पूनिया ने दिया युवा एकजुटता का संदेश* कार्यक्रम में SFI के जिला अध्यक्ष अभिजीत पूनिया ने भी छात्रों और युवाओं को संबोधित किया। युवाओं को एकजुट होने का आह्वान करते हुए पूनिया ने कहा कि आज देश का युवा रोजगार और निष्पक्ष परीक्षाओं के लिए सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर है। उन्होंने कहा,जब तक युवा संगठित होकर अन्याय के खिलाफ खड़े नहीं होंगे, तब तक व्यवस्था में बदलाव लाना असंभव है। सरकारों की तानाशाही नीतियों का जवाब केवल छात्रों और युवाओं की मजबूत एकजुटता से ही दिया जा सकता है उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों और बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए संगठित होकर इस लड़ाई को आगे बढ़ाएं। उग्र आंदोलन की दी चेतावनी सांकेतिक भूख हड़ताल के अंत में SFI भादरा तहसील कमेटी के छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक और देश के करोड़ों छात्रों की मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया, तो यह इस अवसर पर SFI राज्य उपाध्यक्ष रोहतास लोर, तहसील अध्यक्ष इस्पाक राणा, पूर्व तहसील सचिव कुलदीप माकड़, आर्यन भांभू, अभिषेक, लोकेश, अमित थालौड़,लवली, सोमवीर, नरेंद्र, सुनील, साहिल, सतवीर, योगेश, समीर, मोनू, सुमित, अंकित, प्रियांशी कसवा, सुमन, पूजा, रिंकी, मनीषा, मोनू सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आंदोलन केवल सांकेतिक नहीं रहेगा। आने वाले समय में इसे ब्लॉक और जिला स्तर पर और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी भूख हड़ताल पर बैठे SFI राज्य उपाध्यक्ष रोहतास लोर, तहसील अध्यक्ष इस्पाक राणा, पूर्व तहसील सचिव कुलदीप माकड़, आर्यन भांभू, अभिषेक, लोकेश, अमित थालौड़,लवली, सोमवीर, नरेंद्र, सुनील, साहिल, सतवीर, योगेश, समीर, मोनू, सुमित, अंकित, प्रियांशी कसवा, सुमन, पूजा, रिंकी, मनीषा, मोनू सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Bhadra, Hanumangarh | Jul 17, 2026

BR Collection (सिटी सेंटर मॉल) वाले मनी राम जी ने किया साँप का सफल रेस्क्यू। 🐍

बरसात के मौसम में जूते पहनने से पहले उन्हें एक बार जरूर जांच लें। छोटी-सी सावधानी, बड़ी सुरक्षा।

#BRCollection #SnakeRescue #SafetyFirst #MonsoonSafety #Bhadra

BR Collection (सिटी सेंटर मॉल) वाले मनी राम जी ने किया साँप का सफल रेस्क्यू। 🐍 बरसात के मौसम में जूते पहनने से पहले उन्हें एक बार जरूर जांच लें। छोटी-सी सावधानी, बड़ी सुरक्षा। #BRCollection #SnakeRescue #SafetyFirst #MonsoonSafety #Bhadra

Bhadra, Hanumangarh | Jul 17, 2026

अब स्टाइल भी और बचत भी! 😍
👕 सिर्फ ₹900 में 3 शर्ट
🎉 और सिर्फ ₹1000 के अंदर 4 टी-शर्ट का शानदार ऑफर।
बेहतरीन क्वालिटी, लेटेस्ट डिज़ाइन और किफायती कीमत सिर्फ BR Collection, भादरा पर।

अब स्टाइल भी और बचत भी! 😍 👕 सिर्फ ₹900 में 3 शर्ट 🎉 और सिर्फ ₹1000 के अंदर 4 टी-शर्ट का शानदार ऑफर। बेहतरीन क्वालिटी, लेटेस्ट डिज़ाइन और किफायती कीमत सिर्फ BR Collection, भादरा पर।

Bhadra, Hanumangarh | Jul 16, 2026

नशे के खिलाफ सड़क पर उतरे डॉ. सुरेश चौधरी, जन चेतना पदयात्रा में दिया बड़ा संदेश

नशे के खिलाफ सड़क पर उतरे डॉ. सुरेश चौधरी, जन चेतना पदयात्रा में दिया बड़ा संदेश

Bhadra, Hanumangarh | Jul 14, 2026

प्रेस विज्ञप्ति

भादरा में वार्ड की विभिन्न समस्याओं को लेकर 15 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा, शीघ्र समाधान नहीं होने पर नगर पालिका घेराव की चेतावनी

भादरा, 13 जुलाई।
कायमखानी बास एवं शहर की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज सकिल गौरी के नेतृत्व में नागरिकों एवं युवाओं ने नगर पालिका भादरा में अधिशासी अधिकारी के नाम 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड एवं कायमखानी बास की समस्याओं से नगर पालिका प्रशासन तथा उपखंड प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अधिकांश समस्याओं का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। शहरी सेवा शिविर-2026 के दौरान पुनः इन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की गई।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से वार्ड की टूटी हुई सड़कों का निर्माण, विभिन्न स्थानों पर नई स्ट्रीट लाइटें लगाना एवं खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करना, सीवरेज एवं गंदे पानी की समस्या का समाधान, साहवा बाईपास से बिजली बोर्ड तक हाईमास्ट एवं रोड लाइट की व्यवस्था, सी-65 अंडरब्रिज से रामतलाई मार्ग को कायमखानी बास मार्ग का दर्जा देना, प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित किस्तों का भुगतान, आवारा कुत्तों से राहत दिलाना, नियमित सफाई व्यवस्था, क्षतिग्रस्त सीवरेज सिस्टम की मरम्मत, नहर पुलिया पर बस स्टॉप का निर्माण, राजकीय महाविद्यालय मार्ग पर रोड लाइट लगाना, नहर पुलिया क्षेत्र में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की प्रतिमा का निर्माण, 05 नम्बर वार्ड की गली में अवैध अतिक्रमण हटाना, नगर पालिका शिकायत हेल्पलाइन जारी करना तथा शहर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसी मांगें शामिल थीं।

ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर पालिका परिसर में समस्याओं को लेकर काफी देर तक बहस, आक्रोश एवं नारेबाजी हुई। इसके बाद अधिकारियों द्वारा कुछ मांगों पर तत्काल कार्रवाई शुरू करवाई गई, जबकि शेष मांगों के समाधान के लिए निर्धारित समय देने का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर सकिल गौरी ने कहा कि यदि तय समय सीमा में सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आमजन के साथ मिलकर नगर पालिका का घेराव कर लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान सकिल गौरी, इस्ताक भाईखानी, जाबु भुवाण, आरिफ नसीब आसिफ मोसीन फरमान साहिल नासिर अल्ताफ खालिद अनीश एलमाण,
नसीब, सोहेल हाथीखानी, रहीश सद्दाम खान लुहार,
फारूक खान, मुकद्दर खान, आसिफ खान, सोमी, इमरान जाटु, शरीफ जैनाण इरफान शाह सुनील सोनी, 
अल्ताफ कैफ अशाद खानजादा, 
इस्माइल याकूब आमादीन हारून अब्दुल कुरैशी, 
अजरू आयान शाहिद भाईखानी, 
अदरीश आवेश अरमान साजिद गौरी, शाहिद जमाला सहित कायमखानी बास के बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। साथ ही वार्ड संख्या 35 के जनप्रतिनिधि अकरम खोखर, मुकेश स्वामी, जाहिर खान एवं अरुण खान भी मौजूद रहे।

प्रेस विज्ञप्ति भादरा में वार्ड की विभिन्न समस्याओं को लेकर 15 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा, शीघ्र समाधान नहीं होने पर नगर पालिका घेराव की चेतावनी भादरा, 13 जुलाई। कायमखानी बास एवं शहर की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज सकिल गौरी के नेतृत्व में नागरिकों एवं युवाओं ने नगर पालिका भादरा में अधिशासी अधिकारी के नाम 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड एवं कायमखानी बास की समस्याओं से नगर पालिका प्रशासन तथा उपखंड प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अधिकांश समस्याओं का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। शहरी सेवा शिविर-2026 के दौरान पुनः इन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की गई। ज्ञापन में प्रमुख रूप से वार्ड की टूटी हुई सड़कों का निर्माण, विभिन्न स्थानों पर नई स्ट्रीट लाइटें लगाना एवं खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करना, सीवरेज एवं गंदे पानी की समस्या का समाधान, साहवा बाईपास से बिजली बोर्ड तक हाईमास्ट एवं रोड लाइट की व्यवस्था, सी-65 अंडरब्रिज से रामतलाई मार्ग को कायमखानी बास मार्ग का दर्जा देना, प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित किस्तों का भुगतान, आवारा कुत्तों से राहत दिलाना, नियमित सफाई व्यवस्था, क्षतिग्रस्त सीवरेज सिस्टम की मरम्मत, नहर पुलिया पर बस स्टॉप का निर्माण, राजकीय महाविद्यालय मार्ग पर रोड लाइट लगाना, नहर पुलिया क्षेत्र में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की प्रतिमा का निर्माण, 05 नम्बर वार्ड की गली में अवैध अतिक्रमण हटाना, नगर पालिका शिकायत हेल्पलाइन जारी करना तथा शहर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसी मांगें शामिल थीं। ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर पालिका परिसर में समस्याओं को लेकर काफी देर तक बहस, आक्रोश एवं नारेबाजी हुई। इसके बाद अधिकारियों द्वारा कुछ मांगों पर तत्काल कार्रवाई शुरू करवाई गई, जबकि शेष मांगों के समाधान के लिए निर्धारित समय देने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर सकिल गौरी ने कहा कि यदि तय समय सीमा में सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आमजन के साथ मिलकर नगर पालिका का घेराव कर लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान सकिल गौरी, इस्ताक भाईखानी, जाबु भुवाण, आरिफ नसीब आसिफ मोसीन फरमान साहिल नासिर अल्ताफ खालिद अनीश एलमाण, नसीब, सोहेल हाथीखानी, रहीश सद्दाम खान लुहार, फारूक खान, मुकद्दर खान, आसिफ खान, सोमी, इमरान जाटु, शरीफ जैनाण इरफान शाह सुनील सोनी, अल्ताफ कैफ अशाद खानजादा, इस्माइल याकूब आमादीन हारून अब्दुल कुरैशी, अजरू आयान शाहिद भाईखानी, अदरीश आवेश अरमान साजिद गौरी, शाहिद जमाला सहित कायमखानी बास के बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। साथ ही वार्ड संख्या 35 के जनप्रतिनिधि अकरम खोखर, मुकेश स्वामी, जाहिर खान एवं अरुण खान भी मौजूद रहे।

Bhadra, Hanumangarh | Jul 14, 2026

*प्रेस विज्ञप्ति* *छानी बड़ी में होगी विशाल न्यायसभा,अभिषेक शर्मा नेठराणा हत्या प्रकरण ओर जनसमस्याओं को लेकर उठेगी मांग* छानी बड़ी 15 जुलाई बुधवार अभिषेक शर्मा नेठराणा हत्या प्रकरण में करीब 5 महीने बीत जाने के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी ना होने के मामले में माकपा तहसील कमेटी 15 जुलाई बुधवार को बड़ी न्याय सभा करने जा रही हैं । न्याय सभा के जरिये माकपा अभिषेक शर्मा नेठराणा हत्या प्रकरण में हत्यारों की गिरफ्तारी की पुरजोर मांग उठाएगी । माकपा तहसील सचिव ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि लगातार आमजन ओर माकपा कमेटी द्वारा आंदोलन करने के बावजूद पुलिस प्रशासन के हाथ हत्यारे नहीं लगे ऐसे में आमजन में पुलिस के प्रति भारी रोष है । माकपा तहसील कमेटी इसको लेकर छानी बड़ी , रामगढ़ , भिरानी , डुंगराना , गांधी बड़ी , भादरा में क्रमिक न्याय सभा करेगी । न्याय सभा के जरिए भादरा क्षेत्र में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था में सुधार करने , मनरेगा में रोजगार देने , सिंचाई पानी पेयजल व्यवस्था में सुधार करने , अवैध नशे पर रोक लगाने समेत कई मांगे रखी जाएगी । छानी बड़ी उपतहसील कार्यालय पर इसको लेकर न्याय सभा के बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा । माकपा तहसील कमेटी न्याय सभा को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है छानी बड़ी उपतहसील क्षेत्र के आस पास के हजारों ग्रामीण इस न्याय सभा में सम्मलित होंगे । न्याय सभा में मुख्य वक्ता पूर्व विधायक बलवान पूनिया, पंचायत समिति पूर्व उप प्रधान बलवान फगेड़िया , एडवोकेट सुरजीत बिजारणियां, जय प्रकाश ढाका , एडवोकेट श्रवण सहारण समेत कई , रोहतास सोलंकी , विनोद धुआं समेत कई माकपा नेता शिरकत करेंगे । - Bhadra News