रामनगर बाजार में नाबालिगों की पिटाई का मामला गरमाया, एक किशोर की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के जंगल रामनगर बाजार में कथित तौर पर दो नाबालिग किशोरों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने दोनों किशोरों की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट के बाद दोनों किशोर कुछ समय तक घटनास्थल पर घायल अवस्था में पड़े रहे। सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस की टीम ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने एक किशोर की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। फिलहाल मारपीट के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Amethi, Amethi | Aug 6, 2026