आज मंदसौर के लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन जी ने इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करते हुए चिकित्सकों एवं अधिकारियों को मरीजों को बेहतर उपचार, स्वच्छता और सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।