लुधियाना के एक टीचर ने कनाडा जाकर करियर बनाने की उम्मीद में कनाडाई PR लड़की से शादी की, लेकिन ये शादी उसे महंगी पड़ गई। आरोप है कि पत्नी ने उसे कनाडा बुलाने का भरोसा देकर 20 लाख रुपए नकद लिए और शादी, शॉपिंग व टिकट का खर्च भी करवाया।
कुल मिलाकर करीब 45 लाख रुपए लेने के बाद भी पत्नी ने उसे कनाडा नहीं बुलाया। पति ने पुलिस में शिकायत दी तो पत्नी ने पलटवार करते हुए उस पर थार मांगने और जबरन अननेचुरल सेक्स करने के आरोप लगा दिए।
हालांकि, पुलिस जांच में पत्नी व उसके मायके वाले इस संबंध में कोई सबूत पेश नहीं कर पाए। पुलिस जांच के बाद अब पत्नी और उसके माता-पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
#canada #punjab #punjabi #surrey #brampton #ludBhagwant ManntPargat Singh BJP PunjabPunjab #हैप्पी_birthday__भाई #हैप्पी_birthday__भाई #गया #punjabisongs