
#निवाड़ी जिले के #ओरछा तहसील अंतर्गत ग्राम नकटा के खसरा नंबर 87 की भूमि को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। रविवार 16 अगस्त को ओरछा तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और भूमि पर लगे कंटीले तार हटाते हुए बुलडोजर से कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि उक्त भूमि को लेकर प्रकरण जबलपुर हाईकोर्ट में लंबित है। वहीं, हाईकोर्ट के निर्देश पर निवाड़ी जिला प्रशासन द्वारा भी मामले की जांच की जा रही है और संबंधित फाइल जिला कलेक्टर के समक्ष लंबित बताई जा रही है। परिवार का दावा है कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी का ओरछा में व्यतीत अज्ञातवास काल में सेवा करने वाले स्व. मलखान सिंह ठाकुर के सुपुत्र स्व. शंकर सिंह तोमर का इस भूमि पर करीब 50-60 वर्षों से कब्जा रहा है। भूमि पर उनके स्वर्गीय पुत्र नरेंद्र सिंह तोमर की समाधि भी मौजूद है, जिनका वर्ष 2003 में निधन हुआ था। परिवार द्वारा अपने कब्जे के समर्थन में विभिन्न दस्तावेज और अन्य साक्ष्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की बात कही गई है।
मामले को लेकर पत्रकार रितुराज तोमर और उनका परिवार प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है। उनका आरोप है कि रितुराज तोमर के द्वारा अपने संस्थान 'ब्रेकिंग न्यूज़ वाला' के माध्यम से स्थानीय मुद्दों को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित करने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। रितुराज तोमर द्वारा आरटीओ के कथित पर्ची सिस्टम से अवैध वसूली, ओरछा में अवैध शराब बिक्री, सार्वजनिक शौचालय, पेयजल और पर्यटकों की सुविधाओं सहित कई स्थानीय मुद्दे उठाए जाते रहे हैं। इसके अलावा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के क्रांति स्थल से जुड़े करीब 95 लाख रुपये के प्रोजेक्ट और उसके मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड को हस्तांतरण को लेकर भी उन्होंने प्रोजेक्ट की जानकारी सार्वजनिक किए जाने की मांग उठाई थी। हाल ही में 15 अगस्त को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के कैंप में कथित तौर पर भीड़ जुटाने और स्थानीय समस्याओं पर पर्याप्त चर्चा नहीं होने को लेकर भी 'Breaking News Wala' के माध्यम से सवाल उठाए गए थे।
अब सवाल यह है कि जब खसरा नंबर 87 से जुड़ा विवाद न्यायालय में लंबित है और जिला प्रशासन स्तर पर भी इसकी जांच चल रही है, तो ऐसी स्थिति में प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई किस आधार पर की? क्या यह सामान्य राजस्व कार्रवाई थी या इसका संबंध पत्रकार द्वारा लगातार उठाए जा रहे स्थानीय मुद्दों से है?
Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Collector Office Niwari Narayan Singh Kushwah | Jitu Patwari Umang Singhar #breakingnewswala #MPNews #NiwariNews #BNWTV