
धर्मपुर में ट्रक से 13.63 किलो चूरापोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धर्मपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रक से 13 किलो 630 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 27 सितंबर को धर्मपुर पुलिस थाना की टीम गश्त पर थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से 13.630 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ।
मामले में हरिदत्त (26) निवासी खील बड्सेर, कुमारहट्टी और जितेंद्र कुमार (30) निवासी रुन्दन घोड़ो, कुमारहट्टी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस थाना धर्मपुर में FIR संख्या 157/2026 के तहत NDPS Act की धारा 15 और 29 में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल ट्रक को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चूरापोस्त की सप्लाई और नेटवर्क से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। साथ ही उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
मामले में आगामी जांच जारी है।
#Solan #Dharampur #ChuraPost #NDPS #DrugNews #HimachalPradesh #PoliceAction #UTHimachal #UTNews