दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बुधवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव के नेतृत्व में गिरिडीह के शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसके माध्यम से लोगों को शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया।
उपायुक्त ने बताया कि पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है। विभिन्न स्तरों पर शांति समिति की बैठकें भी आयोजित की गई हैं।
वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने और उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से संयम और अनुशासन के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील की है।
#Giridih #DurgaPuja #GiridihNews #JharkhandNews #FlagMarch #RamniwasYadav