सड़क दुर्घटना में उमेश साव का निधन, संजीत यादव ने परिजनों को दी सांत्वना
जमुआ थाना क्षेत्र के खरगडीहा निवासी उमेश साव का कल हीरोडीह थाना क्षेत्र के किसगो के समीप सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जमुआ प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी तथा प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन से परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने को लेकर बातचीत की। अधिकारियों ने सहयोग का आश्वासन दिया। संजीत यादव ने उमेश साव के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने की बात कही।
#apnagiridihnews #GiridihNews