*प्रेस विज्ञप्ति*
*जिला प्रोग्राम कार्यालय, आईसीडीएस*
*जिला - अरवल*
*दिनांक*: 08/07/2026
*विषय*: अनुबंध आधारित सेविका से महिला पर्यवेक्षिका के पद पर नियोजन हेतु दस्तावेज सत्यापन सम्पन्न
अरवल जिले के समेकित बाल विकास सेवा अंतर्गत विज्ञापन संख्या 01/2025 के आलोक में सेविका से महिला पर्यवेक्षिका के पद पर नियोजन हेतु विभागीय निर्देश के आलोक जिला पदाधिकारी द्वारा गठित त्रि-सदस्यीय कमिटी के द्वारा में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया आज दिनांक से 08/07/2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न* की गई।
उपरोक्त नियोजन प्रक्रिया में कुल * 102 सेविकाओं* ने आवेदन किया था। निर्धारित तिथि को सभी आवेदिकाओं के *शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र* एवं अन्य आवश्यक कागजातों का गहनता से सत्यापन त्रि स्तरीय समिति द्वारा किया गया।
जिसमे कुल 79 अभ्यर्थी शामिल हुए ।
उक्त प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा।
Arwal, Bihar | Jul 8, 2026