*ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत विजयपुर थाना पुलिस की कार्रवाई*
*181 किलो 270 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा सहित टाटा हैरियर कार जब्त।*
चित्तौड़गढ़,05 जुलाई 2026 । ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत विजयपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 181 किलो 270 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा से भरी टाटा हैरियर कार जब्त की है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर कार चालक वाहन को तेज गति से भगाकर जंगल की ओर फरार हो गया।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के अनुक्रम में एएसपी मुकुल शर्मा के पर्यवेक्षण एवं डीएसपी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में रविवार को समय 01.14 एएम पर थानाधिकारी रामलाल मय जाप्ता एएसआई जयसिंह, कांस्टेबल विजय सिंह, भागीरथ,मुकेश,सुभाष रणजीत सिंह,नरेन्द्र सिंह, सुभाष, के थाने से रवाना हो माणकपुरा से नल्दा, सेमलीया की