
6 साल से फरार दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार, पहाड़गढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मुरैना। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना के निर्देश पर जिले में फरार आरोपियों, वारंटियों और इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पहाड़गढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मारपीट के एक मामले में पिछले करीब 6 वर्षों से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी कैलारस उमेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना पहाड़गढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना के अपराध क्रमांक 93/2019 से संबंधित प्रकरण क्रमांक 42/20 में फरार चल रहे स्थायी वारंटी जीतू उर्फ जितेन्द्र पुत्र छोटेलाल आदिवासी (30 वर्ष) एवं बिक्की पुत्र छोटेलाल आदिवासी (22 वर्ष) को आदिवासी बस्ती धौधा से गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 294, 323, 506 एवं 34 के तहत मामला दर्ज था और वे लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
#MorenaPolice #PahadgarhPolice #WantedCriminal #PermanentWarrant #MorenaNews #PoliceAction #CrimeNews #madhyapradeshnewslive